गौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

गौरेला पेंड्रा मरवाही : समर्थन मूल्य पर आज से किसानों से धान खरीदी शुरू

विधायक डॉ के के ध्रुव और जनपद अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह मरावी की उपस्थिति में लरकेनी में शुरू हुई धान खरीदीकलेक्टर ने पेंड्रा और धनौली धान खरीदी केंद्रों का किया अवलोकनगौरेला पेंड्रा मरवाही, 1 नवंबर 2022राज्योत्सव के अवसर पर आज से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। जिले में धान उपार्जन के लिए 18 केंद्र बनाए गए हैं। विधायक डॉ के के ध्रुव और जनपद अध्यक्ष मरवाही श्री प्रताप सिंह मरावी की उपस्थिति मं  आज धान उपार्जन केन्द्र लरकेनी में धान खरीदी शुरू हुई। विधायक और जनपद अध्यक्ष ने किसानों के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र की पूजा अर्चना कर धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू की।     कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने धान खरीदी के पहले दिन आज पेंड्रा और धनौली धान खरीदी केंद्रों का अवलोकन किया। उन्होंने धान की गुणवत्ता की जांच की और धान बेचने पहुंचे किसानों को बधाई दी। इसके साथ ही जिले के अन्य धान खरीदी केंद्रों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में धान खरीदी शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *