देशबॉलीवुड

अर्जुन कपूर के साथ डेट पर निकलीं मलाइका अरोड़ा:कैजुअल लुक में हुए स्पॉट, फैंस को पसंद आई दोनों की केमिस्ट्री

मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर एक-दूसरे को काफी लम्बे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। अब हाल ही में कपल डिनर डेट पर पहुंचा जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मलाइका- अर्जुन के साथ गाड़ी से बाहर निकलते हुए दिखाई दीं। लुक की बात करें तो हमेशा की तरह मलाइका काफी स्टाइलिश दिखीं। उन्होंने व्हाइट डेनिम के साथ क्रॉप शर्ट पहनी हुई है वहीं, अर्जुन ग्रे हुडी में नजर आए। वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। मलाइका अरोड़ा का ये शो बीते 5 दिसंबर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुआ है। वहीं, अर्जुन कपूर फिल्म ‘कुत्ते’ में नजर आने वाले हैं। उनकी ये फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होने वाली है। उनके इस वीडियो के सामने आते ही फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं, और साथ दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ भी की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *