UP Toll Tax New Rules: टोल टैक्स से मिलेगी छुट्टी 115 की जगह कटेंगे सिर्फ 25 रूपये, बस 10 अगस्त से पहले करा ले यह काम, जाने। सिवाया टोल टैक्स के 10 किलोमीटर दायरे में रहने वाले वह लोग, जिनकी गाड़ी पर फास्टैग लगा है। वह 10 अगस्त से पहले टोल आफिस में पहुंचकर अपनी गाड़ी की आरसी और आधार कार्ड जमा करा दें।अगर जमा नहीं की तो आपकी गाड़ी टोल से निकलेगी तो लोकल में मिलने वाली छूट नहीं मिलेगी। पूरे 115 रुपये ही फास्टैग से कट जाएंगे। टोल आफिस में गाड़ी चढ़ जाएगी तो मात्र 25 रुपये ही टोल कटेगा।
इसे भी पढ़े :-मिडिल क्लास के लिए Vivo का सबसे अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन, Y सीरीज के दो नए स्मर्टफ़ोनो ने मचाया तहलका
पल्लवपुरम, मोदीपुरम, कंकरखेड़ा समेत लगभग 25 से अधिक कालोनी और 10 से अधिक गांव सिवाया टोल के 10 किलोमीटर के दायरे में आते हैं। हर साल लगभग 16000 गाड़ियों की आरसी और आधार कार्ड जमा होते हैं।
UP Toll Tax New Rules: टोल पर रिकार्ड चेक
पल्लवपुरम के रहने वाले कुछ लोगों ने टोल पर पहुंचकर शिकायत की है कि उनके फास्टैग से पहले 25 रुपये कटते थे, लेकिन अब पूरे 115 रुपये कट रहे हैं। टोल पर रिकार्ड चेक किया गया तो पता चला कि हर सल 30 जून को गाड़ी का नवीनीकरण कराना जरूरी होता है। लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं थी। जिस कारण टोल पूरा काटा जा रहा था
UPToll Tax New Rules: टोल मैनेजर अनुज सोम ने बताया कि
टोल मैनेजर अनुज सोम ने बताया कि 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले उन लोगों की वह आरसी और गाड़ी मालिक का आधार कार्ड जमा करते हैँ। जिसके बाद उनके फास्टैग से भी 25 रुपये ही कटते हैं।।
लोकल के रहने वाले कुछ लोगों ने फास्टैग नहीं लगवाया है और वह लोग अपना आधार कार्ड दिखाकर 25 रुपये देकर निकल जाते हैं, लेकिन जिन गाड़ी मालिकों की आरसी और आधार कार्ड जमा नहीं कराया है और फास्टैग लगा है तो उनका पूरा 115 रुपये फास्टैग से कट जाता है।
UP Toll Tax New Rules: फास्टैग वालों को होती है परेशानी
पल्लवपुरम निवासी सुरेश कुमार, मोदीपुरम निवासी सतीश कुमार, कंकरखेड़ा निवासी राजपाल कुशवाह ने बताया कि एक जुलाई से उनका पूरा टोल फास्टैग से कट रहा था। उन्हें यह पता नहीं था। अब वह अपनी गाड़ी की आरसी और आधार कार्ड जमा करा देंगे तो टोल 25 रुपये ही कटेगा