PM Fasal Bima Yojana 2025: बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर इन राज्यों के किसानों को मिलेगा मुआवजा, जाने ₹337 करोड़ को मिली मंजूरी

PM Fasal Bima Yojana 2025: बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर इन राज्यों के किसानों को मिलेगा मुआवजा, जाने ₹337 करोड़ को मिली मंजूरी। इस साल हुई बेमौसम बारिश ने कई राज्यों में फसलों को नुकसान पहुँचाया है। महाराष्ट्र भी इसमें शामिल है। यहाँ हुई भारी बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया, उनकी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं।
किसानों ने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई, जिस पर महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए फसल बीमा योजना और आपदा राहत के तहत 337 करोड़ 41 लाख रुपये की आर्थिक मदद को मंज़ूरी दी है। यह सहायता राशि फरवरी से मई 2025 के बीच हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को दी जाएगी। हाल ही में राज्य के राजस्व विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक शासनादेश (GR) जारी कर दिया है।
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2025: 3.98 लाख किसानों को मिलेगा मुआवजा
राज्य सरकार के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा से करीब 3 लाख 98 हजार 603 किसान प्रभावित हुए हैं। उनकी फसलें पूरी तरह या आंशिक रूप से नष्ट हो गई थीं। अब इन किसानों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खातों में मुआवजे की राशि जमा की जाएगी।
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2025: किन जिलाें में मिलेगा मुआवजा
इस बार महाराष्ट्र के जिन किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है, उनमें नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद), पुणे, नाशिक, कोंकण और अमरावती को शामिल किया गया है। इन विभागों के विभिन्न जिलों में 187053.21 हेक्टेयर कृषि भूमि पर खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। सबसे अधिक प्रभाव बेमौसम बारिश और ओलों के कारण हुआ, जिससे प्रमुख रूप से धान, कपास, चना, गेहूं और फल-सब्जियों की फसल प्रभावित हुई।
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2025: कैसे मिलती है सहायता
महाराष्ट्र में लागू प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) और राज्य की आपदा राहत योजना (SDRF) के अंतर्गत किसानों को प्राकृतिक आपदा की स्थिति में मुआवजा दिया जाता है। इस योजना के तहत किसान अगर निर्धारित समय पर बीमा प्रीमियम भरते हैं, तो उन्हें फसल नुकसान होने की स्थिति में बीमा कंपनी और सरकार दोनों की ओर से मदद मिलती है। इस बार की सहायता SDRF नियमों के तहत राज्य सरकार की ओर से दी जा रही है।
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2025: कैसे मिलेगा मुआवजा और लिस्ट कहां देखें
सरकार ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे लाभ पाने वाले किसानों की सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करें। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और किसान स्वयं अपनी पात्रता की जांच कर सकेंगे। मुआवजे की राशि ऑनलाइन DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। साथ ही, सरकार ने बैंकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस मुआवजे की राशि से किसी भी प्रकार की पुरानी ऋण वसूली न की जाए। यानी किसान को पूरी राशि मिलेगी।
PM Fasal Bima Yojana 2025: बेमौसम बारिश से लगातार बढ़ रही चुनौती
महाराष्ट्र में इस साल फरवरी से मई के बीच कई जिलों में औसत से अधिक बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे खरीफ के साथ-साथ रबी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा। इससे किसानों की उपज, आय और अगली फसल की तैयारी पर असर पड़ा है। ऐसे में सरकार द्वारा घोषित यह राहत राशि समय पर और बेहद जरूरी कदम माना जा रहा है।
PM Fasal Bima Yojana 2025: क्या सभी किसानों को यह मुआवजा मिलेगा
नहीं, यह मुआवजा केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने नुकसान वाले क्षेत्र में खेती की है और जिनकी फसल का नुकसान राजस्व विभाग द्वारा सत्यापित किया गया है। जिन किसानों के नाम सरकारी पोर्टल पर दर्ज हैं और बैंक खाते आधार से लिंक है, उन्हें मुआवजा मिलेगा।
PM Fasal Bima Yojana 2025: सरकार की अपील और अगला कदम क्या होगा
राज्य सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी जानकारी सही रखें, और अपने बैंक खाते, आधार और मोबाइल नंबर को अपडेट कराएं ताकि सहायता राशि बिना किसी बाधा के समय पर मिल सके। जल्द ही पोर्टल पर लाभार्थियों की सूची जारी की जाएगी और संबंधित किसान सीधे अपनी पहचान और गांव के अनुसार सूची में अपना नाम देख सकेंगे।






