देश

कोलकाता : नाबालिग की हत्या; विरोध कर रहे स्थानीय लोगों ने पुलिस के वाहनों में की तोड़फोड़

कोलकाता के तिलजला इलाके में एक मासूम के साथ के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। फिर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़कों और रेल पटरियों को अवरुद्ध कर दिया और वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने बताया कि कुस्तिया के श्रीधर रॉय रोड की रहने वाली बच्ची (7 वर्षीय) रविवार सुबह से लापता थी और गहन तलाशी के बाद पुलिसकर्मियों ने इलाके के एक अपार्टमेंट ब्लॉक के एक फ्लैट में उसका शव पाया। फ्लैट मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तिलजला पुलिस थाने के बाद स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शनस्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापता लड़की की तलाश में ‘देरी’ का आरोप लगाते हुए तिलजला पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए रविवार रात इलाके में तोड़फोड़ की और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।  एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तोड़फोड़ में कथित संलिप्तता के लिए एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग करते हुए स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह तिलजला इलाके की सड़कों पर जाम लगा दिया।  दोपहर में उन्होंने दक्षिण सियालदह खंड में मुख्य ईएम बाईपास और रेलवे पटरियों को अवरुद्ध कर दिया, जिससे सड़क यातायात और ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के तीन वाहनों में तोड़फोड़ की गई जबकि उनमें से एक को आग लगा दी गई।स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया जब सुरक्षा बलों की एक बड़ी टीम उन्हें तितर-बितर करने के लिए वहां पहुंची। पुलिस अधिकारी ने कहा, हम प्रदर्शनकारियों से बात कर रहे हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *